• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    'गोल्डन भाई' सहित 14 Celebs, Heart Attack से हुई इनकी डेथ


    Advertisement
    कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गोल्डन भाई का रोल कर चुके फेमस कॉमेडियन और कैरेक्टर आर्टिस्ट रज्जाक खान अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार रात रज्जाक को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें बांद्रा (मुंबई) के होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया और यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वैसे, पहले भी हार्ट अटैक के चलते कई बॉलीवुड सेलेब्स दुनिया छोड़कर जा चुके हैं।

    नंदा
    डेथ : 25 मार्च, 2014
    हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस रहीं नंदा का निधन भी हार्ट अटैक के कारण हुआ था। 25 मार्च, 2014 को 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। मौत के वक्त उनके एक रिश्तेदार का कहना था कि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि डॉक्टर के पास जाने का भी वक्त नहीं मिला।

    देवेन वर्मा
    डेथ : 2 दिसंबर, 2014

    देवेन वर्मा की 78 साल की उम्र में हार्ट अटैक से डेथ हुई थी। उन्होंने आमिर खान, अजय देवगन स्टारर फिल्म 'इश्क' में बेहराम और संजीव कुमार स्टारर 'अंगूर' में बहादुर जैसे किरदार निभाकर दर्शकों को खूब ठहाके लगवाए हैं।

    फारुख शेख
    डेथ : 27 दिसंबर, 2013


    मशहूर अभिनेता रहे फारुख शेख का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। 65 वर्षीय फारुख तब दुबई में थे। साल 2013 में वे 'ये जवानी है दीवानी' और 'शंघाई' फिल्‍म में नजर आए थे और आने वाली फिल्‍म 'क्‍लब 60' में काम कर रहे थे। 25 मार्च, 1948 को जन्‍मे फारुख शेख ने 1973 में 'गरम हवा' से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्‍म काफी हिट हुई थी। इसके बाद उन्‍होंने 1977 में आई 'शतरंज के खिलाड़ी', 1979 में 'नूरी', 1981 में 'चश्‍मे बद्दूर', 1983 में 'किसी से न कहना' में शानदार अभिनय किया था। 90 के दशक में उन्‍होंने फिल्‍मों में काम करना कम कर दिया था और टीवी की ओर रुख किया। इस दौरान उन्‍होंने सोनी चैनल पर 'चमत्‍कार' और स्‍टार प्‍लस चैनल पर 'जी मंत्रीजी' जैसे धारावाहिकों में काम किया था। इसके अलावा, उन्‍होंने शो 'जीना इसी का नाम है' को भी होस्‍ट किया।

    विनोद मेहरा
    डेथ : 30 अक्टूबर, 1990


    बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा ने अपने एक्टिंग करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। 1958 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग शुरू करने वाले विनोद की पहली बतौर हीरो फिल्म 1971 में आई थी। अंगेजी नाटक 'ए गर्ल कॉल्ड रीटा' पर आधारित फिल्म 'एक थी रीटा' में पहली बार लीड रोल किया, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री तनुजा थीं। उन्होंने तीन बार शादी की थी। पहली शादी के बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसे रिकवर कर लिया गया, लेकिन 30 अक्टूबर 1990 को जब उन्हें दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा तो उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    देव आनंद
    डेथ : 3 दिसंबर, 2011


    बॉलीवुड के सदाबहार हीरो देव आनंद 3 दिसंबर, 2011 को दुनिया को अलविदा कह गए। 88 साल की उम्र में लंदन के वॉशिंगटन मेफेयर होटल के कमरे में उनकी मौत हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक था। देव साहब का असली नाम धरम देव पिशोरीमल आनंद था और उनके पिता एक वकील थे। देव आनंद ने फिल्म जगत को जो योगदान दिया है, वो अविस्मरणीय है। देव साहब बचपन से ही फिल्म जगत की ओर आकर्षित थे। पिता वकालत के पेशे से जुड़े थे, लेकिन देव साहब को उसमें कोई रुचि नहीं थी। फिल्मी परदे पर यह सितारा ऐसा चमका कि आज वो हमारे बीच न होने के बावजूद हमारी स्मृतियों में बसा हुआ है।

    विवेक शौक
    डेथ : 10 जनवरी, 2011


    बॉलीवुड में जब भी साफ-सुथरी कॉमेडी का जिक्र आता है, तो विवेक शौक का नाम जरूर सामने आता है। विवेक न केवल एक कॉमेडियन, बल्कि एक्टर, सिंगर और राइटर के रूप में भी जाने जाते थे। हिंदी के साथ-साथ पंजाबी सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके विवेक 10 जनवरी, 2011 को दुनिया को अलविदा कह गए। 47 साल की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। फिल्मों के साथ-साथ वे दूरदर्शन पर 'उल्टा-पुल्टा' और 'फ्लॉप शो' में मशहूर दिवंगत कॉमेडियन जसपाल भट्टी के साथ भी नजर आ चुके हैं।

    नवीन निश्चल
    डेथ : 19 मार्च, 2011


    फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट इंडिया का पहला गोल्ड मेडलिस्ट साल 2011 में दुनिया को अलविदा कह गया। हम बात कर रहे हैं अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता नवीन निश्चल की। 1970 में फिल्म 'सावन भादो' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नवीन की मौत 19 मार्च, 2011 को हार्ट अटैक के कारण हुई थी। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अपनी मृत्यु के पांच साल पहले ही उन्होंने तलाकशुदा गीतांजलि से शादी रचाई थी। 65 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए।

    एम.एफ. हुसैन
    डेथ : 9 जून, 2011


    अपनी कला के साथ ही विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे मकबूल फ़िदा हुसैन ने 9 जून, 2011 में अंतिम सांस ली थी। लंदन में हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एम.एफ हुसैन एक पेंटर और फिल्म निर्देशक थे। वो माधुरी सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के दीवाने थे।
    मकबूल को हमेशा एक विवादास्पद पेंटर के रूप में जाना जाता रहा। खासतौर से धर्म-पुराणों से संबंधित तस्वीरों से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और लोगों ने उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया।

    तरला दलाल
    डेथ : 6 नवंबर, 2013


    कई मशहूर कुकरी शो होस्ट कर चुकीं भारत की पहली चर्चित और लोकप्रिय महिला शेफ तरला दलाल का 6 नवंबर, 2013 की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कैसे एक साधारण जीवन जीते हुए आप सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं, इस का एक बड़ा उदाहरण थीं तरला। तरला 77 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं। उन्होंने 17 हजार से ज्यादा रेसिपी की खोज की थी। 2007 में उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था।

    अबीर गोस्वामी
    डेथ : 31 मई, 2013


    टीवी और फिल्‍म कलाकार अबीर गोस्‍वामी की 31 मई, 2013 को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 38 साल के गोस्‍वामी को हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल का दौरा उस वक्‍त पड़ा जब वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। दर्शकों ने गोस्‍वामी को छोटे पर्दे पर प्रदर्शित धारावाहिक 'कुसुम' और 'प्यार का दर्द है' में अभिनय करते हुए देखा है। अबीर ने बांग्ला फिल्म 'सख्त' में भी काम किया था। निधन से एक दिन पहले अबीर ने टि्वटर पर फिल्म निर्माता रितुपर्णो घोष की मौत पर शोक प्रकट किया था।


    रितुपर्णो घोष
    डेथ : 31 अगस्त, 1963


    31 अगस्त, 1963 को जन्मे रितुपर्णो घोष पिछले साल मई में हार्ट अटैक का शिकार हुए। वे एक बंगाली फिल्म डायरेक्टर थे। उन्होंने अर्थशास्त्र में अपनी पढ़ाई पूरी की और एक विज्ञापन एजेंसी में बतौर क्रिएटिव आर्टिस्ट कार्य करने लगे। बता दें कि रितुपर्णों के पिता सुनील घोष डॉक्युमेंट्री निर्माता और पेंटर थे, इसलिए उन्हें रचनात्मकता का पाठ अपने परिवार से ही मिला। रितुपर्णो को एक फिल्म निर्देशक होने के साथ-साथ गे-लेस्बियन अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले एक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता था। जब उनकी मौत हुई, उसके कुछ समय पहले से वे ट्रांसजेंडर लाइफस्टाइल जी रहे थे। अपने फ़िल्मी करियर के दो दशक में उन्होंने 12 राष्ट्रीय और कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। 30 मई, 2013 को हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई।

    राजेश विवेक
    डेथ : 14 जनवरी 2016
    मूवी ‘लगान’ में ‘गुरन’ का किरदार अदा करने वाले राजेश विवेक की डेथ का कारण भी हार्ट अटैक था। इसी साल 14 जनवरी को एक फिल्म के सेट पर उन्हें अटैक आया था। विवेक ने ‘लगान’ और ‘स्वदेस’ में अपने कई डायलॉग्स खुद स्पॉट पर ही तैयार किए थे। उन्होंने ‘महाभारत’ और ‘भारत एक खोज’ समेत कई सीरियल्स में काम किया था।

    आरती अग्रवाल
    डेथ : 6 जून 2015
    बॉलीवुड और तेलुगु एक्ट्रेस आरती अग्रवाल की डेथ हार्ट अटैक के कारण हुई थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद न्यू जर्सी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी डेथ हो गई। बताया जाता है कि वे मोटापे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं, जिसका इलाज भी चल रहा था। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। तेलुगु फिल्मों में एंट्री लेने से पहले साल 2000 में आरती ने डायरेक्टर जॉय ऑगस्टीन की फिल्म 'पागलपन' की थी। इस फिल्म में उनके को-एक्टर करण नाथ थे।

    source: dainikbhaskar

     

    Advertisement