'ये है मोहब्बतें' की इशिता यानी दिव्यंका त्रिपाठी और उनके ब्वॉयफ्रेंड विवेक दाहिया 8 जुलाई को शादी करने वाले हैं। शादी को लेकर दोनों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में दोनों ने प्री-वेडिंग फोटोशूट भी कराया और विवेक के घर पर शगुन सेरेमनी भी हुई। दिव्यंका और विवेक की शादी को लेकर इन दिनों मीडिया में भी काफी चर्चा है।
खैर, ये तो रही दिव्यंका-विवेक की शादी की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने बेहद गुपचुप तरीके से शादी की। इनमें बिपाशा के हसबैंड करण सिंह ग्रोवर से लेकर टीवी के राम गुरमीत चौधरी तक शामिल हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में जिनकी शादी सीक्रेट रही।
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
राम और सीता बनकर फेमस हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शादी से पहले करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। इस कपल ने भी बिना किसी को बताए सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी।
राम और सीता बनकर फेमस हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शादी से पहले करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। इस कपल ने भी बिना किसी को बताए सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी।
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने भी चोरी-छुपे शादी की थी। हालांकि, ये रिश्ता महज 10 महीने ही टिक पाया और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। बाद में करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की लेकिन वह भी ज्यादा समय तक टिकी नहीं। फाइनली करण ने 30 अप्रैल, 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की है।
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने भी चोरी-छुपे शादी की थी। हालांकि, ये रिश्ता महज 10 महीने ही टिक पाया और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। बाद में करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की लेकिन वह भी ज्यादा समय तक टिकी नहीं। फाइनली करण ने 30 अप्रैल, 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की है।
रजत टोकस-सृष्टि नायर
छोटे परदे के अकबर यानी रजत टोकस ने अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर से एक सीक्रेट सेरेमनी में 30 जनवरी, 2015 को शादी कर ली। किसी को भी रजत की शादी को लेकर कानोंकान खबर नहीं हुई।
जय भानुशाली-माही विज
जय भानुशाली और माही विज ने हमेशा अपने अफेयर की खबरों को खुलकर एक्सेप्ट किया, लेकिन हमेशा ये कहकर शादी की बात टाल दी कि उनके पास अभी वक्त नहीं है। मगर एक दोस्त की शादी के दौरान माही गले में मंगलसूत्र पहने दिखीं, जिसके बाद उन्होंने ये एक्सेप्ट कर लिया कि उनकी और जय की शादी 11 नवंबर, 2011 को हो चुकी है।
रूप दुर्गापाल-दीपक नेलवाल
सीरियल 'बालिका वधू', 'स्वरागिनी' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' फेम रूप दुर्गापाल ने हाल ही में अपनी लाइफ का सबसे बड़ा खुलासा किया है। रूप ने एक स्पोर्ट्स चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर दीपक नेलवाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। यह सीक्रेट मैरिज काफी पहले हो गई थी लेकिन लोगों को इसके बारे में अब जाकर पता चला।
परिधि शर्मा-तन्मय सक्सेना
टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से फेमस हुईं एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने अहमदाबाद के तन्मय सक्सेना से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि शो के दौरान परिधि के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर तक को इस बात की खबर नहीं थी कि उनकी शादी हो चुकी है।
जय सोनी-पूजा शाह
'ससुराल गेंदा फूल' फेम एक्टर जय सोनी ने 18 फरवरी, 2014 को पूजा शाह से सीक्रेट मैरिज कर ली। उनकी शादी की भनक तक किसी को नहीं लगी। बाद में पता चला था कि जय बेहद कंजरवेटिव फैमिली से हैं और उन्होंने अरेंज मैरिज की है।
कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह
लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे कृष्णा और कश्मीरा ने जुलाई, 2013 में लॉस वेगास में वेकेशन के दौरान गुपचुप तरीके से एक चर्च में शादी कर ली थी। शादी के बाद भी दोनों ने इसे सीक्रेट रखा और फाइनल, 2015 में दोनों की शादी का खुलासा हुआ।
दीपिका सैमसन-रौनक मेहता
‘सिमर’ बनकर पॉपुलर हुई दीपिका सैमसन ने भी अपनी शादी की खबर को लंबे समय तक छुपाकर रखा। ये बात तब सामने आई, जब उनका नाम शो में उनके को-स्टार रहे शोएब इब्राहिम से जुड़ा। इसके बाद दीपिका ने ये एक्सेप्ट कर लिया कि उनकी शादी रौनक सैमसन से हो चुकी है। हालांकि, अब दीपिका का तलाक हो चुका है। इस तलाक के लिए भी शोएब को जिम्मेदार माना गया।
आदित्य रेडिज और नताशा शर्मा
आदित्य और नताशा का रोमांस टीवी शो ‘न आना इस देश लाडो’ के सेट पर शुरू हुआ था। इन दोनों ने 29 अप्रैल, 2012 को सगाई की थी। लेकिन शादी की खबर साल 2014 में सामने आई, जबकि इन्होंने मई 2013 में ही शादी कर ली थी। खबरों की मानें तो इस बात का खुलासा तब हुआ, जब आदित्य के मोबाइल पर नताशा की वेडिंग ड्रेस पहने हुए फोटो दिखीं
Source: dainikbhaskar














