• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    ये Ex-बिग बॉस कंटेस्टेंट अब बन गई हैं Nun, महज एक हफ्ते में बदला लुक


    Advertisement
    कभी क्रिकेटर्स के लिए टॉपलेस हुईं मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर सोफिया हयात Nun बन गई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 'बिग बॉस 7' की कंटेस्टेंट रहीं सोफिया के अंदर यह चेंज सिर्फ एक हफ्ते में आया है। सोफिया ने इंस्टाग्राम पर 8 हफ्ते पहले होली खेलते हुए बिकिनी में फोटो पोस्ट की थी। ठीक एक हफ्ते बाद उन्होंने बिना मेकअप की यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, "We are beautiful without makeup..hair colour..fashion..we are perfect as we are. I'm sorry I gave you the impression otherwise. I am changed. I love you all. Gaia Sofia Mother"
    हाल के दिनों में उनका यह लुक वायरल हो रहा है। वे खुद को सोशल मीडिया पर डिवाइन मदर बता रही हैं।
     
    कभी बोल्ड अवतार से उड़ाए थे सबके होश...
    ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया को जुलाई 2012 में वोग इटैलिया ने कर्वी आइकन का टाइटल दिया था। सितंबर 2013 में FHM मैग्जीन ने उन्हें वर्ल्ड की 81वीं मोस्ट सेक्सीएस्ट वुमन करार दिया था। बॉलीवुड पार्टी और रेड कारपेट इवेंट्स पर सोफी अपने बोल्ड लुक से सबको चौंका चुकी हैं। इतना ही नहीं, वे सोशल मीडिया पर कई टॉपलेस और बोल्ड फोटोज शेयर कर चुकी हैं।
     
    सोफिया ने लगाए थे अरमान कोहली पर आरोप...
    'बिग बॉस' सीजन-7 का हिस्सा रही सोफिया ने शो के कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस' के घर से ही अरेस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में वे रिहा हो गए थे।










     

    Advertisement