• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    ऐश्वर्या से दीपिका तक, जानें क्या करते हैं सेलेब्स के ये 9 भाई-बहन


    Advertisement
    ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'सरबजीत' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर उनके मम्मी-पापा के साथ भाई आदित्य रॉय भी मौजूद थे। ऐश्वर्या पेरेंट्स के साथ अक्सर नजर आती हैं। लेकिन कुछ भी मौकों पर उनके भाई साथ होते हैं। बता दें, 43 वर्षीय ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य पेशे से मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। उन्होंने फर्स्ट रनर अप रहीं मिस इंडिया (2009) श्रीमा राय से शादी की है। जोड़ी का एक बेटा भी है। आदित्य ने ऐश्वर्या की फिल्म 'दिल का रिश्ता' (2003) भी प्रोड्यूस की थी।

    अनुष्का शर्मा के बड़े भाई करनेश स्टेट लेवल क्रिकेट प्लेयर हैं। उन्होंने बेंगलुरु रणजी टीम अंडर19 की ओर से खेला है। इसके बाद उन्होंने मर्चेंट नेवी ज्वाइन की। हाल ही में अनुष्का के साथ उन्होंने 'Clean Slate' फिल्म्स नामक प्रोडक्शन कंपनी खोली है। इसके अंदर 'NH-10' प्रोड्यूस की गई थी।

    सुष्मिता सेन के छोटे भाई उनके साथ कई पार्टीज और वेकेशन एन्जॉय करते हुए स्पॉट किए गए हैं। उन्होंने सुष्मिता के साथ रैम्प वॉक भी किया है। राजीव एक्टर और बिजनेसमैन हैं। उनकी ज्वैलरी लाइन का नाम Reneejewellers.com है।

    प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ होटल मैनेजमेंट में दिलचस्पी रखते हैं। वे ट्रेन्ड शेफ हैं, उन्होंने स्विट्जरलैंड से पढ़ाई की है। वे पूणे स्थित The Mugshot Lounge के मालिक हैं।

    परिणीति चोपड़ा के दो छोटे भाई हैं शिवांग और सहज। शिवांग और सहज दोनों स्टूडेंट हैं। शिवांग मेडिकल स्ट्डीज में बिजी हैं।

    अक्षय की बहन अल्का ने 2012 में बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी। वे हाउसवाइफ हैं।

    प्रिटी जिंटा कई मौकों पर बड़े भाई दीपांकर के साथ नजर आती हैं। दीपांकर आर्मी अफसर हैं। वहीं, उनके छोटे भाई मनीष कैलिफोर्निया में रहते हैं।

    रणबीर कपूर की बहन ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वे रिद्धिमा साहनी कपूर ज्वैलरी नामक ज्वैलरी लाइन चलाती हैं। 35 साल रिद्धिमा कपूर मां भी हैं। उनकी बेटी का नाम समारा है।


    source: dainikbhaskar

     

    Advertisement