• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    श्वेता तिवारी से राम कपूर तक, दो बार शादी कर चुके हैं ये 10 TV STARS


    Advertisement


    श्वेता तिवारी टीवी की फेमस और सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 'कसौटी जिंदगी की', 'जाने क्या बात हुई', 'परवरिश', 'बेगूसराय' जैसी टीवी शोज के साथ उन्होंने 'मिले ना मिले हम' और 'बिन बुलाए बाराती' जैसी फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है। श्वेता की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है। दो बार हुई श्वेता की शादी...

    महज 18 साल की उम्र (साल 1998) में श्वेता ने राजा चौधरी से शादी कर ली थी। हालांकि, 9 साल बाद यह रिश्ता टूट गया। श्वेता ने राजा पर कई बार मारने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। 2012 में दोनों ने तलाक लिया। 2013 में उन्होंने टीवी शो 'जाने क्या बात है' में उनके को-स्टार रहे अभिनव कोहली का हाथ थामा। बता दें, श्वेता की एक बेटी भी है पलक चौधरी (पहले पति से)


    'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे पॉपुलर शो के साथ कई फिल्मों में एक्टिंग का जौहर दिखा चुके राम कपूर ने पहली शादी मशहूर कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से की थी। हालांकि, जल्द ही इनका तलाक हो गया। 2003 में वेलेन्टाइन डे के मौके पर उन्होंने टीवी शो 'घर एक मंदिर' में उनकी को-स्टार रहीं गौतमी गाडगिल से शादी रचाई। जोड़ी के दो बच्चे हैं सिया और अक्स।


    टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने 2004 में गौरी प्रधान से शादी की थी। पिछले 12 सालों से जोड़ी खुशहाल जिंदगी बिता रही है। बता दें, हितेन की यह दूसरी शादी है। परिवार के कहने पर उन्होंने अरेंज मैरिज की थी, यह रिश्ता 11 महीनों में खत्म हो गया था। हितेन 'कुटुंब', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'मेरी आशिकी तुम से ही' जैसे टीवी शोज से जुड़ चुके हैं। 


    पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद रॉनित रॉय ने दिसंबर 2003 में नीलम सिंह से की। रॉनित के तीन बच्चे हैं दो बेटियां और एक बेटा। उनकी बड़ी बेटी ओना (पहली पत्नी से) यूएस में अपनी मां के साथ रहती हैं। बता दें, रॉनित 'कसौटी जिंदगी की', 'अदालत' जैसे कई टीवी शो में काम कर चुके हैं। 


    कश्मीरा शाह की पहली शादी उनके इंटरनेट फ्रेंड ब्रैड लिस्टेमैन से हुई थी। हालांकि, कृष्णा अभिषेक से बढ़ती नजदीकियों के चलते यह रिश्ता टूट गया था। लम्बे समय तक डेटिंग और लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद कश्मीरा ने कृष्णा से 2013 में शादी की। यह शादी बेहद प्राइवेट थी। 23 जुलाई, 2013 को कृष्णा ने शादी के लिए प्रपोज किया और अगले दिन दोनों ने शादी कर ली। बता दें, एक्ट्रेस, मॉडल और आइटम गर्ल कश्मीरा टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के छठे सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं।


    टीवी एक्टर अनूप सोनी की पहली शादी ऋतु से हुई थी। हालांकि, राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से बढ़ती नजदीकियों के चलते इनके रिश्ते में दरार आई। ऋतु से तलाक लेने के बाद 14 मार्च, 2011 को क्लोज सेरेमनी में अनूप ने जूही का हाथ थामा। बता दें, अनूप 'बालिका बधु', 'कहानी घर घर की', 'क्राइम पेट्रोल' जैसे पॉपुलर टीवी शोज से जुड़ चुके हैं।


    'परिचय' जैसे टीवी शोज और कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए एक्टर समीर सोनी ने 1996 में राज लक्ष्मी रॉय से शादी की थी। 6 महीने बाद इनका तलाक हो गया। फिर 2011 में समीर ने एक्ट्रेस नीलम कोठारी से शादी की।  


    16 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भरत नर्सिंघानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था। दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की। शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। चाहत ने भरत पर फिजिकल अब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख खान मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की।   


    1997 में टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने जीत उपेंद्र से शादी की और 2007 में इनका तलाक हुआ। जोड़ी के दो बच्चे भी हैं विवान उपेंद्र और वेदिका उपेंद्र। जीत से अलग होने के बाद 2012 में दीपशिखा ने मॉडल और एक्टर केशव अरोरा से शादी की। बता दें, दीपशिखा 'मधुबाला', 'बिग बॉस 8', 'नच बलिए' से जुड़ चुकी हैं।



    'कुबूल है' फेम एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी। हालांकि, कोरियोग्राफर से एक्ट्रा-मेरिटल अफेयर के चलते इनका तलाक हो गया था। करण ने दूसरी शादी 'दिल मिल गए' में उनकी को-स्टार जेनिफर (साल 2012) से शादी की। 2015 में यह रिश्ता भी टूट गया। फिलहाल, वे एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट कर रहे हैं।

    Source : Bollywood Bhaskar

     

    Advertisement