8. रजत टोकस और परिधि शर्मा
2013-15 तक टीवी पर टेलिकास्ट हुआ 'जोधा अकबर' शो लव स्टोरी पर बेस्ड था। लेकिन इस टीवी शो के स्टार्स रजत और परिधि असल में एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। रजत को लगता है कि वह परिधि से सीनियर हैं, इसलिए वह उनसे दूर ही रहते हैं। भले ही ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे से बात न करते हों, लेकिन अपने सीन्स ये आसानी से शूट कर लेते हैं।
9. सनाया ईरानी और फरहान खान
फरहान ने टीवी शो 'छनछन' सनाया के नॉन-सपोर्टिव बर्ताव की वजह से छोड़ा था। दोनों का अक्सर झगड़ा होता था। वैसे, फरहान को सनाया के साथ तालमेल बैठाने के लिए कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा, जिसका असर उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर नजर आया। आखिरकार, फरहान को शो में रिप्लेस कर दिया गया। फरहान ने एक बार कहा भी था कि सनाया उनके साथ शूट के दौरान काफी रूड थीं। यह शो मार्च, 2013 से सितंबर, 2013 के बीच टेलिकास्ट हुआ।
10. प्रीतिका राव और हरशद अरोड़ा
भले ही 'बेइंतहा' (2013-14) की लीड जोड़ी प्रीतिका और हरशद हमेशा एक-दूसरे को गुड़ फ्रेंड्स बताते आए हों, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बातचीत से बचने के लिए यह कपल शूटिंग खत्म होते ही सेट से बाहर चला जाया करता था।
11. रति पाण्डेय और सुमित वत्स
लीड एक्ट्रेसेस रति को सुमित काफी इरिटेटिंग लगते थे, इसलिए वे उनसे दूरी बनाए रखती थीं। वहीं, सुमित अपनी को-स्टार के बारे में कुछ भी कहने से बचते थे। रति के डिस्टेंस बनाने से उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं थी।
12. अंकिता शर्मा और नवी भंगु
'अमृत मंथन' (2012-13) जोड़ी अंकिता और नवी भी एक-दूसरे से दूर रहना पसंद करते थे। हालांकि, दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। लेकिन नवी के हरयाणवी एटिट्यूड से अंकिता को प्रॉब्लम थी। नवी ने एक दफे अंकिता को 'मर्दाना' तक कह दिया था।
13. नीति टेलर और पार्थ समंथा
'ये कैसी यारियां' (2014-15) के लीड पेयर नीति और पार्थ एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। एक वक्त इनका झगड़ा इतना बढ़ गया था कि पार्थ ने शो छोड़ दिया था।
14. श्वेता तिवारी और सीजैन खान
टीवी के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी के' (2001-08) की जोड़ी भी ऑफ-स्क्रीन बात नहीं करती थी। हालांकि, प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए इन्होंने अपने पर्सनल डिफरेंसेज को दूर रखा।