पिछले दिनों खबरें गर्म थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ब्रेकअप हो गया। लेकिन एक फैशन मैगजीन ने दावा किया है कि इनका ब्रेकअप नहीं बल्कि झगड़ा हुआ है। कपल के अलगाव की खबरें तब शुरू हुई जब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अन-फॉलो किया। खबरें तो यहां तक आई कि अनुष्का ने विराट के मैरिज प्रपोजल को ठुकरा दिया था।
क्या है झगड़े की असली वजह...
ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर जाने से पहले ही विराट ने BCCI से आगामी श्रीलंका टूर के लिए छुट्टियां मांगी थी। ताकि वे अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वेकेशन प्लान कर सकें, क्योंकि इसके बाद दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएगे। लेकिन ऐसा पॉसिबल नहीं हो पाया, क्योंकि अनुष्का ने फिल्म 'सुल्तान' साइन कर ली। जिसके चलते कपल का वेकेशन प्लान फ्लॉप हो गया। इसी वजह से विराट, अनुष्का से खफा हो गए और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लेकिन अब विराट किसी शूट के सिलसिले में मुंबई जा रहे हैं। 'सुल्तान' के लिए अनुष्का के आउटडोर शूट पर जाने से पहले कपल पैचअप करेगा!
Source : Dainik Bhaskar