दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की संगीत सेरेमनी गुरुवार को ऑर्गनाइज की गई। इस मौके पर दिव्यंका ब्लू और गोल्डन कलर के ट्रेडिशनल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विवेक ब्लू सिल्क कुर्ता और रेड जैकेट में काफी हैंडसम नजर आए। बता दें, टीवी का यह कपल 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
शादी के लिए एक्साइटेड है कपल...
इंटरव्यू के दौरान दिव्यंका ने बताया, "यह पहला आउटफिट है जो शादी के लिए सिलेक्ट किया गया था। वेडिंग सेरेमनी को हम खूब एन्जॉय कर रहे हैं। शूटिंग में बिजी होने की वजह से हम संगीत के लिए ज्यादा रिहर्सल नहीं कर पाए। ऐसे में यह सभी के लिए सरप्राइजिंग था। मेरी पूरी फैमिली और फ्रेंड्स संगीत सेरेमनी में मौजूद है। इससे ज्यादा एक्साइटिंग और क्या हो सकता है?" उधर विवेक बोले, "दिव्यंका इस आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। मैं कुछ ऐसा पहनना चाहता था जो इनके ड्रेस को मैच करें। दिव्यंका से शादी करना मेरे लिए बेहद एक्साइटिंग है। इसके अलावा मैं फैमिली मेंबर्स से मिलकर खुश हूं। हमें फैमिली के साथ बहुत कम वक्त बिताने को मिलता है। ऐसे में वेडिंग की वजह से हम ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर पा रहे हैं। उम्मीद करता हूं पूरे 7 दिन शादी एन्जॉय कर पाऊं।"
चंडीगढ़ और मुंबई में होगा रिसेप्शन...
बुधवार सुबह दिव्यंका की हल्दी और शाम में मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। गुरुवार को संगीत सेरेमनी में जोड़ी ने जमकर डांस किया। वहीं, 8 जुलाई को वे विवेक के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद दिव्यंका चंडीगढ़ की दुल्हन बनेगीं। बता दें, 10 जुलाई को चंडीगढ़ और 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी।
Source: dainik
Credits : dainik bhaskar
Credits : dainik bhaskar






















