Thursday, June 30, 2016

Ex-Boyfriend ने दिव्यंका की शादी पर किया कमेंट, जानें क्या बोले


टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा का रिश्ता करीब सात साल तक चला और बाद में मार्च, 2015 में इनका ब्रेकअप हो गया। अब जबकि दिव्यंका अपने को-स्टार विवेक दाहिया से शादी करने जा रही हैं, ऐसे में शरद ने भी दिव्यंका को विश करते हुए शादी की बधाई दी है। बता दें कि दिव्यंका और विवेक 8 जुलाई को शादी कर रहे हैं।जानें दिव्यंका की शादी को लेकर क्या बोले शरद...

शरद से जब दिव्यंका की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं दिव्यंका को ऑल द बेस्ट कहता हूं। वो बहुत ही फैंटेस्टिक लड़की है और मैं उसे अपनी वेल विशेज देता हूं। उसके जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ती रहें।

दिव्यंका से ब्रेकअप के बाद इन्हें डेट कर रहे शरद...
दिव्यंका त्रिपाठी से ब्रेकअप के बाद टीवी के महाराणा प्रताप यानी शरद मल्होत्रा इन दिनों पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं। कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल्स पर ऐसी चर्चा है। दरअसल, ऐसी खबरें पूजा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हुईं शरद मल्होत्रा के साथ फोटोज और उनके कैप्शंस के बाद आईं। एक फोटो के साथ पूजा ने लिखा है, "क्या एंजेल्स वाकई होते हैं? तुमसे मिलने के पहले मुझे पता नहीं था।"

Source: dainikbhaskar