• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    बालिका वधू: अनप्रोफेशनल रवैये के बाद बदली थीं 'आनंदी', ये भी हुए रिप्लेस


    Advertisement
    पॉपुलर शो 'बालिका वधू' ने 2192 एपिसोड पूरे कर सबसे लंबे हिंदी सीरियल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस शो का नाम लिम्का बुक में दर्ज किया गया है। 21 जुलाई 2008 से अब तक इस सीरियल में कई किरदारों को बीच में बदला गया। इनमें लीड कैरेक्टर आनंदी भी शामिल है। डालते हैं शो में रिप्लेस हुए अब तक के एक्टर्स पर एक नजर:
    आनंदी : प्रत्यूषा बनर्जी को तोरल रासपुत्र से रिप्लेस किया गया।
    कब : मार्च 2013
    कारण : प्रत्यूषा के अनप्रोफेशनल रवैये के चलते। हालांकि, प्रत्यूषा ने कहा था कि उन्होंने शो छोड़ा है।


    गहना : नेहा मर्दा को शीतल खंडेल ने रिप्लेस किया।
    कारण : नेहा शो से ब्रेक चाहती थीं

    जग्या : शशांक व्यास को शक्ति आनंद ने रिप्लेस किया।
    कारण : शशांक ने बीच में शो छोड़ दिया था।

    गौरी : अंजुम फारुकी को देबलिना चटर्जी ने रिप्लेस किया।
    कारण : अपनी पर्सनल लाइफ पर कंसन्ट्रेट करने के लिए अंजुम ने शो छोड़ा।

    गंगा : सृती झा को सरगुन मेहता ने रिप्लेस किया।
    कारण : गंगा के रोल में सृती कुछ खास नहीं कर पा रही थीं। नवंबर में उनकी जगह सरगुन ने ले ली।

    कुंदन : स्पर्श श्रीवास्तव को करण पाहवा ने रिप्लेस किया।
    कारण : अपने स्टूडियो पर कंसन्ट्रेट करने के लिए स्पर्श ने शो बीच में ही छोड़ दिया था।

    सुगना : विभा आनंद को जाह्नवी छेडा ने रिप्लेस किया।
    कारण : अन्य सीरियल में लीड रोल मिलने पर विभा ने शो छोड़ दिया था।

    श्याम : विक्रांत मैसी को सचिन श्रॉफ ने रिप्लेस किया।
    कारण : अन्य सीरियल में लीड रोल मिलने के चलते विक्रांत ने शो छोड़ दिया था।

    source: dainikbhaskar

     

    Advertisement