Monday, May 23, 2016

ऐसा दिखता है सलमान का Farm House, देखें Inside Photos

सलमान खान का पनवेल स्थित फार्म हाउस पार्टियों और अन्य सोशल इवेंट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। सलमान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के कुछ सीन्स भी यहां शूट हुए हैं। पनवेल, नवी मुंबई स्थित सलमान के इस फार्म हाउस का नाम अर्पिता फार्म्स है। जो उनकी छोटी बहन के नाम पर है। 150 एकड़ में फैला है फार्म हाउस...
बताया जाता है कि अर्पिता फार्म्स 150 एकड़ में बसा है। एंट्रेंस बोर्ड पर लिखा है, "A bird in bush is better than two on the plate." वैसे, सलमान को बाइकिंग और हॉर्स राइडिंग काफी पसंद है। फार्म हाउस में पालतू जानवरों (खासकर घोड़ों) की देखभाल के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है। अक्सर सलमान, उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर और अन्य मेहमानों को यहां हॉर्स राइडिंग का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है। सलमान यहां बाइक राइडिंग के साथ ATV गाड़ी भी चलाते हैं।

जिम और स्विमिंग एरिया
ये तो सभी जानते हैं कि सलमान फिटनेस फ्रिक हैं। इसी वजह से फार्म हाउस में सभी सुविधाओं से लैस जिम बना हुआ है। यहां का स्विमिंग एरिया बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। इसके ऊपर सलमान के NGO 'Being Human' का नाम लिखा है।