Wednesday, May 11, 2016

#DHOOM 4: सलमान खान का साथ देंगे ये ब्लॉकबस्टर स्टार.. धमाकेदार जोड़ी!


धूम सीरिज का क्रेज किस कदर बॉलीवुड फैंस पर है, यह बताने की जरूरत नहीं। लिहाजा, हम इस सीरिज की अगली फिल्म.. 'धूम 4' से जुड़ी हर छोटी- बड़ी खबर आपके सामने लाते रहते हैं। सूत्रों की मानें तो धूम फ्रैंनचाइजी की अगली फिल्म- धूम रिलोडेड में एक यंग एक्टर दिखेंगे। अफवाहों में है कि आदित्य चोपड़ा धूम रिलोडेड को यूथ फिल्म बनाना चाहते हैं। लिहाजा, फिल्म में मुख्य किरदार के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया जा रहा है। जी हां, फिल्म में विलेन के किरदार के लिए सलमान खान का नाम पहले से ही सुर्खियों में है।

अगर यह खबर सच साबित हुई तो पहली बार सलमान खान और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक साथ दिखाई देगी। वहीं, हो सकता है कि इस सीरिज में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा गायब दिखेंगे। धूम 4 की अगले साल यानि की 2017 की शुरूआत में फ्लोर पर सकती है। फिल्म से अमिताभ बच्चन का नाम भी जोड़ा जा रहा है। जबकि फीमेल लीड अभी तक फाइनल नहीं है।