Saturday, May 21, 2016

दोस्त का खुलासा: मजाक के चक्कर में गई प्रत्युषा की जान! मरने से पहले किया था ये सब

टीवी पर बालिका वधू से पहचान बनाने वाली दिवंगत टीवी सितारा प्रत्युषा बनर्जी की जान 1 अप्रेल को गई थी और उनकी दोस्त जैज का कहना है कि अप्रेल फूल बनाने के चक्कर में प्रत्युषा की जान चली गई। जैज ने पुलिस को दिए गए एक बयान में इस बात को कुबूला है।


जैज का कहना है कि वह प्रत्युषा के मौत वाले दिन सुबह तक प्रत्युषा के साथ थी। प्रत्यूषा बहुत मजबूत लड़की थी और आत्महत्या करने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी।

प्रत्युषा अपनी होने वाली शादी को लेकर खुश थी। हम दोनों ने साथ में खूब बातें की, डांस किया और संगीत सुना। इसके बाद जैज़ अपने घर चली गई और प्रत्युषा के साथ मजेदार समय बिताने के लिए उसने प्रत्युषा को मैसेज भी भेजा। हो सकता है कि वह राहुल के साथ मजाक कर रही हो और दुर्घटनावश उसकी जान चली गई हो।

जैज के मुताबिक राहुल के लिए प्रत्युषा सरप्राइज की योजना भी बना रही थी। यदि वह खुश नहीं होती तो मरने के पहले नोट छोड़ कर जाती।