Wednesday, April 6, 2016

तलाकशुदा और एक बच्चे का पिता है राहुल, प्रत्यूषा से छिपाकर रखी थी बात



मंगलवार रात हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रत्यूषा बनर्जी के माता-पिता ने उनके ब्वॉयफ्रेंड और लिव-इन-पार्टनर राहुल राज पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। प्रत्यूषा के पिता शंकर बनर्जी ने मीडिया से कहा कि राहुल राज के कई लड़कियों के साथ संबंध थे। बावजूद इसके प्रत्यूषा उनके जाल में फंस गई। पहले से शादीशुदा थे राहुल...


प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने सौगात मुखर्जी नामक एयर होस्टेस से शादी की थी। इनका 9 साल का बच्चा भी है। हालांकि, राहुल के पिता के मुताबिक जोड़ी का तलाक हो गया था।



इंटरनेट पर वायरल हुई राहुल की ये Photo
राहुल राज सिंह की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वे सौगात के साथ शादी के स्टेज पर बैठे नजर रहे हैं। हालांकि, यह दावा नहीं करता कि फोटो राहुल और सौगात की शादी की है।


राहुल की शादी के बारे में नहीं जानती थीं प्रत्यूषा...
मंगलवार रात हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रत्यूषा के करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने बताया कि वे लोग ये जानते थे कि राहुल पहले से शादीशुदा है। हालांकि, इस बात से बेखबर थे कि वे तलाकशुदा हैं भी या नहीं। विकास के मुताबिक, "कुछ वक्त पहले ही प्रत्यूषा को पता चला था कि राहुल शादीशुदा हैं और 9 साल के बच्चे के पिता हैं। इस खबर को सुन प्रत्यूषा को धक्का लगा था, क्योंकि राहुल ने यह बात काफी समय से उनसे छिपा रखी थी।"



दोस्तों को फोन कर बोला- फंस गई हूं
राहुल के शादीशुदा होने की बाद जानने के बाद प्रत्यूषा को रियलाइज हुआ कि जो लड़का उसने चुना है, वह गलत है और उसे यह रिलेशनशिप खत्म करना है। इसी वजह से सुसाइड से दो हफ्ते पहले से ही वह अपने एक-एक करीबी दोस्त को फोन करके बता रही थीं कि, "मुझे इस रिलेशनशिप से निकलना है, मैं बुरी तरह से फंस गई हूं।"

Source : Bollywood Bhaskar