• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी FINAL.. तारीख हुई पक्की!


    Advertisement
    बॉलीवुड की बिल्लो रानी यानि की बिपाशा बसु और काफी समय से उनके करीब रहे एक्टर करण सिंह ग्रोवर अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, काफी समय से इनकी शादी की खबरें अफवाहों में थी, लेकिन आखिरकार इसे कंफर्म कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक करण और बिपाशा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर की मां दीपा सिंह ने उनके रिश्ते के लिए हामी भर दी है। दोनों सितारे 29 अप्रैल को मुंबई के एक होटल में शादी रचाएंगे। उसके बाद बॉलीवुड परिवार के लिए एक ग्रैंड रिशेप्शन दिया जाएगा।

    करण- बिपाशा की शादी से जुड़ी डीटेल्स धीरे धीरे सामने आ रही है। बता दें, 28 अप्रैल को जुहू में मेंहदी सेरेमनी है, वहीं 29 अप्रैल को इनकी शादी बंगाली तौर तरीके से संपन्न की जाएगी। शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल रहेंगे। जहां तक रिशेप्शन की बात है कि तो यहां बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आ सकते हैं। फिलहाल लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आर माधवन शामिल हैं।

     

    Advertisement