Monday, February 22, 2016

घरवालों के खिलाफ जाकर आइटम गर्ल संभावना ने की Boyfriend से सगाई


आइटम गर्ल और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट संभावना सेठ ने पिछले हफ्ते अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विदी से सगाई कर ली है। संभावना ने ये सगाई अपने घरवालों के खिलाफ जाकर की हैक्योंकि वो इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उनके इंकार की वजह है अविनाश का संभावना से कम फेमस होना। पांच साल से हैं साथ...


संभावना और अविनाश पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। संभावना की तरह अविनाश भी एक डांसर हैं। संभावना का कहना है कि उन्होंने अपने घरवालों को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो तैयार नहीं हुए। आखिरकार उन्हें अपने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर ये फैसला लेना पड़ा।

हालांकि, संभावना ने ये भी कहा कि वो शादी के लिए अपने घरवालों की परमिशन का वेट कर रही हैं। इसलिए अभी तक शादी की डेट डिसाइड नहीं की है।