Friday, February 19, 2016

अगले महीने सगाई करेंगे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु


बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मार्च में सगाई करने जा रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही हैं। कहा जा रहा है कि अभी तक वे शादी का फैसला इसलिए नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि करण और उनकी जेनिफर विंगेट (एक्स वाइफ) का तलाक फाइनल नहीं हो पा रहा था। लेकिन मार्च में वे अपने रिश्ते का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। हालांकि, दोंनों में से किसी ने भी अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। जेनिफर से तलाक में दिक्कत कहां...


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि जेनिफर और करण का तलाक एलिमनी के चलते अटक रहा है। हालांकि, खुद जेनिफर ने ट्विटर पर इस बात का खंडन किया। उन्होंने लिखा था कि उन्हें करण से किसी तरह की एलिमनी नहीं चाहिए। बता दें कि अभी दोनों की तलाक की अर्जी कोर्ट में है, जिसपर जल्दी ही फैसला सकता है।


बिपाशा-करण के फ्रेंड ने रिवील किया इंगेजमेंट प्लान...
रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा और करण के एक करीबी फ्रेंड ने पार्टी के दौरान उनकी इंगेजमेंट का प्लान रिवील किया है। हुआ यह था कि यहां सभी अपनी-अपनी लाइफ के बारे में डिस्कशन कर रहे थे। तभी करण ने नए रिश्ते की शुरुआत की इच्छा जाहिर की।


बिपाशा कह चुकीं- नहीं है सगाई में यकीन...
बिपाशा बसु की बात करें तो कुछ दिनों पहले वे यह साफ कह चुकी हैं कि उन्हें सगाई में यकीन नहीं है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि जब उनकी शादी होगी तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा। इसलिए सभी को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।


'
अलोन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था अफेयर...
करण और बिपाशा का अफेयर जनवरी 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों को अक्सर साथ-साथ पार्टी करते देखा जा सकता है।


Source : Bollywood Bhaskar