Monday, January 25, 2016

आलिया भट्ट हैं रणबीर कपूर के 'ब्रेकअप’ के लिए जिम्मेदार?



पॉटबॉयनाम के पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के कथित ब्रेकअप के लिए आलिया भट्ट जिम्मेदार हैं।
बताया गया कि ब्रेकअप के बीज कुछ महीने पहले निर्देशक इम्तियाज अली के अंधेरी आवास में पड़े जहां उन्होंने एक फिल्म के लिए पार्टी रखी थी।
इसमें उन्होंने बॉलीवुड के करीबी दोस्तों को बुलाया जिसमें आलिया, कैटरीना और रणबीर भी शामिल थे।
खबर के मुताबिक पार्टी में कैटरीना को रणबीर का आलिया के प्रति प्यार हद से ज्यादा लगा। घर लौटकर उन्होंने इस पर बात की तो रणबीर ने इनकार कर दिया।

रिपोर्ट में भी कहा गया कि इस घटना के बाद कैटरीना-रणबीर अपने अपार्टमेंट में जो भी पार्टी दते उनमें से आलिया की मौजूदगी धीर-धीरे कम होती गई। एक समय के बाद कैटरीना ने उन्हें गेस्ट लिस्ट से बाहर ही कर दिया।