• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    इस शख्स के गले पर प्रियंका ने मारी जोरदार लात, फिर रोने लगीं


    Advertisement


    रियंका चोपड़ा इस समय अपने काम पर खूब ध्यान दे रही हैं। लेकिन कई बार काम के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, कि सितारे भी आंखों में आंसू नहीं रोक पाते हैं।


    काफी पहले फिल्मकुलीकी शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर का पंच अमिताभ बच्चन के पेट में पड़ा था। एक बारगी तो लगा था कि अमिताभ शायद ही इस वार को झेल पाएंगे। प्रशंसकों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। अक्सर शूटिंग के दौरान इस तरह के हादसे हो जाते हैं। प्रियंका ने अपनी आने वाली फिल्म में जबर्दस्त एक्शन सीन किए हैं। वो गुंड़ों को धूल चटाती नजर आएंगी। लेकिन शूटिंग के दौरान ऐसा भी हुआ जब प्रियंका बेहद डर गईं।



    जय गंगाजल की शूटिंग अपने आखिरी दौर में है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। ऐसे में वो फिल्म में अपराधियों को खूब मार मारती हैं। ऐसे में ही उन्हें एक सीन करना था, जब वो फिल्म में अपराधी बनें मानव कौल की जमकर पिटाई करती हैं।


    सीन में प्रियंका को घुटने से मानव कौल को मारना था, मानव के अनुसार उन्होंने गलती से मुझे गले पर मार दिया। इससे मानव जख्मी हो गए। उनको नाक से खून आने लगा।


    इतना देखना था, कि प्रियंका घबरा गईं। वो लगातार मानव से पूछती रहीं कि वो ठीक हैं? मानव कौल के ये कहने के बावजूद कि वो बिल्कुल ठीक हैं। प्रियंका उनकी हालत से दुखी होकर रोने लगीं।ने लगीं।


    बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, प्रियंका लगातार रोते गईं तो मानव ने उन्हे समझाया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। तब कहीं जाकर प्रियंका चुप हुईं। लेकिन फिर भी उन्हें तसल्ली नहीं हुई।


    प्रियंका लगातर मानव को कहती रहीं कि उनकी वजह से वो जख्मी हो गए। ये बिल्कुल भी सही नहीं है।


    इस दौरान फिल्म की शूटिंग भी एक घंटे से ज्यादा समय के लिए रुकी रही। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद मानव भी शूटिंग के लिए तैयार हुए तो प्रियंका को सुकून मिला।


    प्रकाश झा द्वारा निर्देशितजय गंगाजल’ 4 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं।

     

    Advertisement