• put your amazing slogan here!
    Advertisement

    Advertisement

    दीपिका पादुकोण ने बदले 6 प्रेमी 8 साल मैं


    Advertisement
    बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में इन दिनों जिसका नाम सबसे ऊपर है वो कैटरिना कैफ या आलिया भट्ट नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण है। दीपिका बॉलीवुड की रानी बनी हुई हैं। एक के बाद एक उनकी हर फिल्म हिट होती जा रही है। फिर चाहे शहंशा अमिताभ बच्चन के साथ पिकू हो या किंग खान शाहरुख़ के साथ चेन्नई एक्सप्रेस, डिप्पी की कोई भी फिल्म 100 करोड़ के निचे नहीं कमाती। दीपिका की प्रोफेशनल ज़िन्दगी भले ही आज आसमान छु रही हो लेकिन अगर पर्सनल ज़िन्दगी की बात करें तो दीपिका की किस्मत इतनी अच्छी कहाँ।

    दीपिका ने अपने लव लाईफ में कई उतर चढ़ाव देखें हैं। उनकी ज़िन्दगी में कई लड़के आए लेकिन शायद जिस प्यार की चाह दीपिका को थी वो उन्हें नसीब नहीं हो पाया हैं। आज भले ही दीपिका की ज़िन्दगी में रणवीर सिंह हैं लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब दीपिका की ज़िन्दगी में प्यार कहीं घूम गया था। वो प्यार तो करती लेकिन उनका रिश्ता किसी के साथ टिक नहीं पाता। आइये नज़र डालते हैं दीपिका लव लाईफ और बॉयफ्रेंड्स पर।

    निहार पंड्या


    दीपिका ने जब बॉलीवुड में फिल्म शांति से कदम रखा, तो उस वक़्त उनके बॉयफ्रेंड निहार पंड्या थे। २००५ में दोनों मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गयी और दोनों एक साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। करीब साल रिश्ते में रहने के बाद दीपिका निहार को छोड़ अपनी नयी कामयाब ज़िन्दगी में निकल पड़ी। कहते है दीपिका के जाने के बाद निहार पूरी तरह से टूट गए थे।

    उपेन पटेल


    पिकू एक्ट्रेस का एक ज़माने में एक्टर उपेन पटेल के साथ भी रिश्ता हुआ करता था। जितनी जल्दी दोनों करीब आए उतनी ही जल्दी दोनों अगल भी हो गए।

    युवराज सिंह


    लाखों दिलो की धड़कन युवराज सिंह का दिल एक ज़माने में बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना दीपिका के लिए धड़कता था। दोनों के इश्क के चर्चे खूब हुए लेकिन कहते हैं की युवराज दीपिका के लिए बहुत पजेसिव (मालिकाना) थे, जो बॉलीवुड की इस क्वीन को रास नहीं आया और उन्होंने रिश्ते को वहीँ ख़त्म करने की सोच ली।

    सिद्धार्थ माल्या


    खेल और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से इश्क लड़ा चुकी दीपिका की नज़र अब पहुंची व्यापार जगत पर। जाने माने बिजनस मैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी जब दीपिका को मिले तो खुद के दिल को उनसे इश्क करने से रोक नही पाए। सिद्धार्थ तो दीपिका के इश्क में यूँ जकड़े की दीपिका के कदमों में हर शान और शौख़त लाने की कोशिश करते। दोनों को एक बार आईपीएल मैच के दौरान एक दुसरे को किस करते भी देखा गया था। लेकिन दीपिका का ये अफेयर भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया।

    रणबीर कपूर


    दीपिका का सबसे चर्चित अफेयर रहा रणबीर कपूर के साथ। ख़बरों के मुताबिक रणबीर ने दीपिका को एक अवार्ड फंक्शन के दौरान प्रपोज किया था। दीपिका ने तो रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन रणबीर का मनचला दिल दीपिका को छोड़ कैटरिना कैफ के पास चला गया और दीपिका का दिल पूरी तरह से टूट गया।

    रणवीर सिंह


    रणवीर सिंह, दीपिका की में एक खूबसूरत भूचाल की तरह है। दोनों फिल्म राम लीला के शूटिंग के दौरान करीब आए और अब तक दोनों साथ ही हैं। दोनों ने कभी खुलेआम अपने रिश्ते का ज़िकर नहीं किया लेकिन ख़बरों की माने तो दोनों एक दुसरे के लिए बहुत सीरियस हैं और जल्द ही शादी भी करेंगे।

     

    Advertisement