मुंबई. ब्रांड रेटिंग जारी करने वाली कंपनी 'गूंज इंडिया' ने 'मोस्ट हेटेड ब्रांड ऑफ़ 2015' की लिस्ट जारी की, जिसमें एक टेलीकॉम कंपनी को 2015 का सबसे हेटेड ब्रांड बताया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उस कंपनी को नापसंद करने का कारण 4जी सर्विस और ऐड में आने वाली मॉडल साशा छेत्री को बताया है। इंटरनेट सर्वे यूजर्स ने साशा को इरिटेटिंग 4G गर्ल कहा है।
जानिए कौन है साशा छेत्री...
- कम समय में 4जी गर्ल सेलिब्रिटी के रूप में मशहूर लड़की का नाम साशा छेत्री है। वह उत्तराखंड के देहरादून की है।
- उनकी उम्र 19 साल है। साशा ने मुंबई के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से ऐडवर्टाइजिंग में ग्रैजुएशन किया है।
- वह एक म्यूजिक आर्टिस्ट भी है। लेकिन इस ऐड से पहले उसे एक्टिंग और मॉडलिंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था।
- टेलीकॉम का यह ऐड करीब 54406 बार टीवी पर दिखाया जा चुका है।
- पिछले दो महीनों में साशा टीवी स्क्रीन्स पर करीब 475 घंटे नजर आ चुकीं हैं। इंटरनेट पर भी यह एेड खूब देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रौल
Whatsapp, ट्विटर हो या फेसबुक साशा इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रौल की गई। एयरटेल को लेकर उनके कई फोटोज और जोक्स शेयर किए गए। इंटरनेट पर उन पर कई लोगों ने भद्दे कमेन्ट्स भी किए।
एजेंसी के जरिए मिला था ऐड